सामाजिक संगठन की ओर जिला हरिद्वार की भगवानपुर विधानसभा के ग्राम डाडा जलालपुर में देवभूमि जागृति मंच, उत्तराखंड की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम सर्व समाज के महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।कार्यक्रम में सर्व समाज के कई संगठनों के प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं वरिष्ठ समाजसेवी सम्मिलित हुए। संगठन के संरक्षको में पूर्व प्रधानाचार्य समय सिंह सैनी, राजकुमार सैनी सेवानिवृत्त इंटेलिजेंस ब्यूरो, मास्टर मलखान सैनी,मास्टर दिनेश सैनी के द्वारा सर्वसम्मति से कई संगठनों में समाज सेवा के रूप में सर्व समाज को जागरूक एवं संगठित करने का कार्य कई वर्षों से करते आ रहे। खेलकूद, समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कारो से सम्मानित वरिष्ठ समाज सेवी एवं शिक्षाविद मास्टर रजनीश सैनी को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मास्टर रजनीश सैनी कई वर्षों से सर्व समाज को निस्वार्थ भाव से लगन शीलता एवं व्यवहार कुशलता के साथ कई संगठनों से जुड़कर लोगों एवं नई पीढ़ी में निरक्षरता, रूढ़िवादिता के साथ-साथ नशे की लत को दूर करने में हर संभव प्रयास करते आ रहे हैं। वे सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तियों से जुड़कर समाज हित में कार्यकर्ता कार्य करते आ रहे हैं। देवभूमि जागृति मंच उत्तराखंड के संरक्षको एवं कार्यक्रम में उपस्थित सर्व समाज के समाजसेवियों को विश्वास दिलाया। कि संगठन सर्व समाज के महापुरुषों के जन्मोत्सव एवं पुण्यतिथि को सर्व समाज के सभी व्यक्तियों को संगठित कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने का कार्य करेगा। उन्होंने संबोधन बताया कि जल्दी ही प्रदेश सर्व समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों के साथ मिलकर संगठन की प्रदेश और जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। कार्यकारिणी विस्तार करने के उपरांत सभी के सुझाव एवं सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे सर्व समाज के लोगों को सम्मानित कर एवं उनके मार्गदर्शन के द्वारा सर्व समाज की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।देवभूमि जागृति मंच, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर रजनीश सैनी ने कार्यक्रम में उपस्थित होने पर सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में भूपेंद्र सैनी ,हरिराम प्रजापति, सोमपाल धनगर, रवि कश्यप, डॉक्टर अक्षय सैनी देशराज बर्मन, वीरेंद्र चौहान,अंकित साध, मास्टर प्रवेश कश्यप ,शुभम बर्मन, अनुपम सैनी, ओम प्रकाश सैनी, दीपक प्रजापति, योगेंद्र सैनी,मास्टर संजय प्रजापति, सोमपाल सैनी, इंजीनियर शुभम सैनी,राजकुमार कांगड़ा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *