मेरठ की एक महिला ने हरकी पौड़ी के हाथी पुल से गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में पथरी पावर हाउस से महिला का शव बरामद हो गया। वहीं पुलिस को आत्महत्या के पीछे गृह क्लेश की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर स्वजन मेरठ रवाना हो गए।

पुलिस के मुताबिक, हाथी पुल से एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों मे गंगा छलांग लगा दी थी। पुल से मिले सामान से महिला की पहचान सुनीता शर्मा निवासी कृष्णा विहार मेरठ के रूप में हुई थी। स्वजन से मालूम करने पर पता चला कि घर में विवाद होने पर महिला बिना बताए चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *