नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन का किया गठन , 

रिपोर्ट- भवानी सैनी

 

बेहट(सहारनपुर)

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ब्लॉक सढोली कदीम के गांव आलमपुर में नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया। जिसमें लोगों को रोजगार स्वालंबी बनाने के लिए काम करने के लिए कहा गया। शुक्रवार को गांव आलमपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष नीलू कश्यप गरिमा, सचिव पद के लिए रीमा धीमा को मनोनीत किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर संगीता देवी उप सचिव पद पर मीनाक्षी देवी तथा बुक कीपर पद पर रेखा देवी को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर सुमन देवी को नियुक्त किया गया है। नव नियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया गया है महिलाओं को शिक्षित एवं स्वावलंबी बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाएं और जहां नारी का उत्पीड़न हो रहा है वहां पर जाकर महिलाओं के समस्याओं को सुनकर उनका निदान करें ।इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा के सढोली कदीम के मंडल अध्यक्ष बंसीलाल एडवोकेट ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन के प्रति महिलाओं को जागरूक कर संगठन से जोड़ने का काम करते हुए उन्हे रोज़गार उपल्ब्ध कराने का कार्य करे। इस मौके पर सोनू धीमान, मोहम्मद अहमद,अबरार, अमित कुमार, सोराज,आदि मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *